धनतेरस पर करें इन 5 चीजों का दान, साल भर नहीं होगी धन की कमी


By Ashish Mishra31, Oct 2023 11:40 AMjagran.com

धनतेरस

हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?

धनतेरस कब है?

यह त्योहार कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 10 नवंबर 2023 को है।

दान करना

हिंदू धर्म में दान करने शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन दान करने से धन की कमी नहीं होती है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

लोहा दान करना

धनतेरस के दिन लोहा दान करना शुभ माना जाता है। लोहे को शनि देव का धातु माना जाता है। इसे दान करने से परेशानी दूर होने लगती है।

अन्न का दान करना

धनतेरस के दिन अन्न दान करने से विशेष महत्व होता है। इससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ रोजाना जरूरतमंद लोगों को दान भोजन कराना चाहिए।

वस्त्र का दान करना

कुबेर देवता को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस के दिन वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में कमी नहीं होती है।

झाड़ू का दान करना

इसे घर की लक्ष्मी माना जाता है। झाड़ू का दान करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। इसे आप मंदिर में भी दान कर सकते हैं।

मिठाई का दान करना

जीवन में खुशहाली के लिए धनतेरस के दिन मिठाई का दान करना चाहिए। इससे परिवार को सदस्य तरक्की करते हैं।

पढ़ते रहें

त्योहार और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ