यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण व्रत है। इस दौरान कुछ ऐसे काम होते हैं जिसे करने से परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं कि करवा चौथ के दिन कौन से काम नहीं करने से चाहिए?
इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस साल यह व्रत 01 नवंबर 2023 को है।
करवा चौथ का व्रत का निर्जला होता है। इस दौरन अन्न या पानी ग्रहण नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्रत टूट सकता है।
जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं, उन्हें इस दिन कपड़े की सिलाई करे से बचना चाहिए। शास्त्रों में ऐसा करना वर्जित बताया गया है।
करवा चौथ के दिन सरगी की थाली का विशेष महत्व होता है। इस दौरान सरगी में तेल और मसाले वाली चीजें नहीं रखना चाहिए।
करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को दिन में सोने से बचना चाहिए। ऐसा करने से व्रत में बाधा का सामना करना पड़ सकता है।
करवा चौथ के दिन सुहाग से जुड़ी स्वयं की चीजों का दान नहीं करना चाहिए। इसके अलावा सिंदूर, बिंदी और मेहंदी आदि चीजों का दान कर सकते हैं।
हमेसा अपनों से बड़ों का सम्मान करना चाहिए। करवा चौथ के दिन सास का सम्मान करने से आशीर्वाद मिलता है।
त्योहार और अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ