इस दौरान सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
यह व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस बार करवा चौथ त्योहार 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा।
करवा चौथ के दिन महिलाएं रात में चांद देखकर अपना उपवास तोड़ती हैं। इस दौरान महिलाएं अपने पति की पूजा भी करती हैं।
पहली बार करवा चौथ का व्रत करने वाली महिलाओं को सोलह श्रृंगार करना चाहिए। इस दिन महिलाओं को मंगल सूत्र, बिंदी और चूड़ियां आदि पहनना अनिवार्य होता है।
करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए सरगी की थाली काफी महत्वपूर्ण होती है। सुहागिन महिलाओं को इनकी सास सरगी की थाली देती हैं।
करवा चौथ में सरगी की थाली का विशेष महत्व होता है। इस थाली में नारियल पानी, सूखे मेवे आदि चीजें रखनी चाहिए।
करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं को लाल रंग के कपड़े पहनना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के दिन शाम को कथा सुनना चाहिए। अगर ऐसा नहीं करती हैं तो निर्जला व्रत अधूरा माना जाता है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ