दिवाली से लेकर छठ तक जानें नवंबर में पड़ने वाले त्योहारों की तिथि


By Amrendra Kumar Yadav26, Oct 2023 03:00 PMjagran.com

कार्तिक महीना

कार्तिक के महीने में बहुत से महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं। इस साल इस महीने की शुरूआत 29 अक्टूबर से हो रही है। b

इस महीने पड़ने वाले त्योहार

इस महीने में करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ महापर्व आदि पर्व मनाए जाते हैं। इसके साथ ही इस महीने गंगा स्नान का भी विशेष महत्व है।

करवा चौथ

यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। 1 नवंबर को यह पर्व मनाया जाएगा।

कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

हर महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। यह पर्व 5 नवंबर को मनाया जाएगा।

धनतेरस का पर्व

धनतेरस का दिन बहुत शुभ होता है। इस दिन नई चीजों की खरीदारी की जाती है। यह पर्व कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस 10 नवंबर के दिन है।

दीपावली

12 नवंबर को दिवाली पर्व मनाया जाएगा। यह पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीराम रावण का वध करने के पश्चात अयोध्या पहुंचे थे।

गोवर्धन पूजा और भाई-दूज

गोवर्धन पूजा 14 नवंबर और भाई-दूज का पर्व 15 नवंबर को मनाया जाएगा। ये दोनों ही पर्व बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

देव दीपावली

देव दीपावली का पर्व 26 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है।

पढ़ते रहें

ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM