Fat Control: मोटापे से हैं परेशान, तो सुबह भिगोकर खाएं ये चीजें


By Ashish Mishra15, Dec 2024 02:21 PMjagran.com

मोटापे की समस्या

आज के समय में अक्सर लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। ऐसे लोगों को डाइट पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि मोटापे से बचने के लिए सुबह किन चीजों को भिगोकर खाना चाहिए?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा, रोज एक्सरसाइज करना चाहिए।

मोटापे से बचने के लिए क्या खाएं?

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे सुबह भिगोकर खाने से मोटापा कम होने लगता है। इसके साथ ही, शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी मिलती है।

चिया सीड्स खाएं

वजन को कम करने में चिया सीड्स बेहद फायदेमंद है। इसमें फाइबर होता है, जो पेट को ज्यादा समय तक भरा रखता है। रोजाना सुबह खाली पेट चिया सीड्स खाना हेल्थ के लिए बेहतर होता है।

बादाम खाएं

इसमें पर्याप्त मात्रा में हेल्दी फैट, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम और विटामिन ई आदि होते हैं, जो भूख को कम करने में मदद करते हैं। रोज सुबह बादाम भिगोकर खाने से वजन कम होता है।

अलसी के बीज

इसमें फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं, जो वजन को कम करने में मदद करते हैं। रात में एक गिलास पानी में 1-2 चम्मच अलसी के बीज डालकर रख दें। इसे सुबह उबालकर पीने से वजन कम होता है।

अखरोट खाएं

ऐसा माना जाता है कि सुबह खाली पेट भीगा अखरोट खाने से मोटापा कम होने लगता है। इसे खाने से ज्यादा समय तक पेट भरा रहता है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है।

सूरजमुखी के बीज

इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, वसा और फाइबर होते हैं। इसे भिगोकर खाने से तेजी से वजन कम होने लगता है और शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ