मकर संक्रांति के दिन क्या खाना चाहिए?


By Ashish Mishra11, Jan 2024 12:52 PMjagran.com

मकर संक्रांति

हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन दान करने से कई लाभ होते हैं। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन क्या खाना चाहिए?

कब है मकर संक्रांति

इस दौरान दिन और रात बराबर होती है। साल 2024 में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इसी दिन से बसंत ऋतु की शुरुआत होती है।

सूर्य का राशि परिवर्तन

मकर संक्रांति पर सूर्य के राशि परिवर्तन से कई राशियों का लाभ होगा। 15 जनवरी को 02 बजकर 42 मिनट पर सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

मकर संक्रांति पर क्या खाएं?

इस पर्व के दौरान कुछ चीजें खाना अच्छा माना जाता है। इसे खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही सूर्य और शनि की कृपा भी बनी रहती है।

खिचड़ी खाना

मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाना शुभ माना जाता है। इस दिन अधिकतर घरों में उड़द वाली खिचड़ी बनती है। इसे खाने से कुंडली में ग्रहों का प्रभाव कम होने लगता है।

तिल का लड्डू

मकर संक्रांति के दिन तिल का लड्डू खाना चाहिए। इसके अलावा आप काले तिल का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से शनि दोष दूर होने लगती है।

दही-चूड़ा खाना

मकर संक्रांति पर अधिकतर लोग दही-चूड़ा खाना पसंद करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन दही-चूड़ा खाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

दान करना

मकर संक्रांति के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को कंबल, काला तिल और खिचड़ी दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ