हिन्दू धर्म मे गाय को माता का स्थान दिया जाता हैं इसलिए गाय को काफी पवित्र माना जाता हैं, यह भी कहा जाता हैं हमारी हर गाय में 33 कोटि देवी-देवता विराजमान होते हैं।
गाय माता की सेवा करने से काफी शुभ फल प्राप्त होता हैं और यह भी कहा जाता हैं कि गौ माता पूजा करने से देवी-देवताओं की पूजा करने के बराबर फल मिलता हैं।
वैसे भी हमारे देश में गाय का महत्व वैदिक काल से रहा हैं और खुद भगवान श्रीकृष्ण जी भी गौ माता से काफी स्नेह रखते थे और उनकी सेवा करते थे।
गाय का दूध तो वैसे भी सबसे पौष्टिक आहार माना जाता हैं और गाय के दूध से बने उत्पाद जैसे घी, पनीर, दही सबसे शुद्ध होने के साथ शरीर के लिए काफी सेहतमंद भी माना जाता हैं।
गाय का गोबर, गोमूत्र भी काफी लाभकारी माने जाते हैं। गौ मूत्र को पीने से कई गंभीर बीमारियों का इलाज हो जाता है और गाय के गोबर के सूखे उपले भी वातावरण के लिए अच्छे माने जाते हैं।
अगर किसी व्यक्ति के मंगल ग्रह में दोष हो या सूर्य ग्रह में दोष हो तो ऐसे में गौ माता को गुड़ खिलाना चाहिए। वहीं अगर कोई चंद्र ग्रह और शुक्र ग्रह मजबूत करना चाहता हैं तो उन्हें गौ माता को रोटी खिलानी चाहिए।
वैसे भी कहा जाता हैं कि हर दिन सुबह जब भी घर मे रोटी बने तो पहली रोटी गाय के लिए बनानी चाहिए और आम तौर पर हर घर में ऐसा होता भी है।
जब भी घर में गाय के लिए रोटी बने तो रोटी बनने के बाद उस पर थोड़ा सा गुड़ रख दें, उसके बाद गाय को रोटी अपने हाथों से खिलाएं।
गाय को रोटी खिलाने के बाद गाय पर हाथ फेरिये और फिर ॐ सर्वदेवमये देवी लोकानां शुभनंदिनी। मातमर्माभिषितं सफलं कुरु नंदिनि।। मंत्र का उच्चारण करें।