Vat Savitri Vrat में खाएं ये चीजें, होगी सौभाग्य की प्राप्ति


By Ashish Mishra21, May 2025 12:30 PMjagran.com

Vat Savitri Vrat 2025

हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व होता है। इस दौरान विधि-विधान से बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि वट सावित्री व्रत में क्या खाना चाहिए?

वट सावित्री व्रत कब है?

पंचांग के अनुसार, 26 मई 2025 को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।

वट सावित्री व्रत शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 27 मई को सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर होगा।

वट सावित्री व्रत में क्या खाएं

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे वट सावित्री व्रत के दिन खाना चाहिए। इसे खाने से व्रत का पूरा फल मिलता है और सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है।

सिंघाड़े के आटे से बनी चीजें

वट सावित्री के व्रत में सिंघाड़े के आटे से बनी चीजों को खाना चाहिए। इसके अलावा, गुड़ या आटे से बनी चीजों को भी खा सकते हैं।

फल का सेवन करें

वट सावित्री व्रत पर सेब, केला और आम जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है और पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगी।

साबूदाना खाएं

इस व्रत में साबूदाना से बनी चीजें समेत दही, शहद और समा का चावल खा सकते हैं। इसके साथ ही, मिठाई और हलवा भी खा सकते हैं।

वट सावित्री व्रत में क्या न खाएं?

इस व्रत में तामसिक चीजें जैसे- मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से व्रत टूट सकता है और पूजा करने का फल भी नहीं मिलता है।

पढ़ते रहें

व्रत के दौरान खाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ