धीरे-धीरे सर्दियां जा रही हैं और बंसत ऋतु का आगमन हो रहा है, यह मौसम प्रकृति प्रेमियों के लिए मनोरम होता है। हालांकि ये मौसम मनोरम होता है लेकिन इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी होता है।
इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में इस मौसम में डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना जरूरी हो जाता है।
इस मौसम में मौसमी फलों का सेवन करें, इनसे इम्यूनिटी मजबूत होती है और संक्रमण से बचाव होता है। इस मौसम में संतरे, अंगूर, अनार, अमरूद आदि का सेवन करें।
इस मौसम में भारी भोजन करने से बचें, कोशिश करें कि हल्का भोजन करें, इससे पाचन शक्ति दुरुस्त होती है। इसके लिए डाइट में खिचड़ी, उपमा, दलिया और पोहा खा सकते हैं।
ऐसे में इस मौसम में मीठी चीजों के सेवन से बचना चाहिए, ज्यादा मात्रा में मीठी चीजों का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
रात के समय में भोजन का सबसे बढ़िया विकल्प दाल और सूप हैं, इनका सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है और सेहत दुरुस्त रहती है।
इस मौसम में तली-भुनी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए, इससे पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं और एसिडिटी आदि का कारण भी बनती हैं। इससे कफ की समस्या भी हो सकती है।
इस मौसम में आइसक्रीम, ड्राई फ्रूट्स आदि के सेवन से बचना चाहिए, इससे खांसी की समस्या हो सकती है।
इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए इन चीजों को शामिल करें, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com