नवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए?


By Priyam Kumari26, Mar 2025 11:26 AMjagran.com

चैत्र नवरात्रि का व्रत कैसे करें?

कुछ ही दिनों में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। इस अवधि में व्रत भी किया जाता है, जिससे मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की कृपा प्राप्त की जा सकती है।

नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं?

ऐसे में अगर आप भी नवरात्रों में व्रत रखने का सोच रहे हैं, तो व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए, आइए जानते हैं इसके बारे में।

साबूदाना की खीर या खिचड़ी

नवरात्रि के व्रत के दौरान साबूदाना का सेवन किया जा सकता है। अगर आप पहली बार व्रत रख रहे हैं, तो आर साबूदाना की खीर या खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं।

फलों का सेवन

अगर आप नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं, तो फलों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप सेब, केला, अनार, पपीता व संतरा जैसे फलों को डाइट में शामिल करें।

कुट्टू का आटा

बता दें कि नवरात्रि के व्रत में गेहूं का आटा नहीं खाया जाता है। इसकी जगह आप कुट्टू के आटे की कचौड़ी और पूड़ी बनाकर खाई जा सकती है।

दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स

अगर आप पहली बार नवरात्रि का व्रत कर रहे हैं, तो दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें आप दूध, दही व पनीर आदि खा सकते हैं। इससे आपको थकान और कमजोरी महसूस नहीं होगी।

समा के चावल

नवरात्रि के व्रत के दौरान आप समा के चावल की खीर और खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। समा के चावल में फाइबर अधिक होता है, जो आपके लिए बेस्ट है।

नट्स और सीड्स

सेहत के लिए नट्स और सीड्स बेहद फायदेमंद होते हैं। आप नवरात्रि के व्रत में नट्स और सीड्स का सेवन कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva