क्या आप कॉकटेल पार्टी या संगीत फंक्शन में सिंपल साड़ी और डिजाइनर लहंगे पहनकर थक गई हैं, तो ट्राई करें टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस Muskan Bamne के रॉयल और गॉर्जियस गाउन डिजाइन।
Muskan इस स्ट्रेपलेस बो गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। गाउन में वेलवेट ब्लैक स्वीटहार्ट नेकलाइन स्टाइल लुक को एलिगेंट बना रहा है। साथ ही, एक्ट्रेस का पेंडेंट बेहद अट्रैक्टिव लग रहा है।
मेसी बन हेयर स्टाइल के साथ मुस्कान ने गाउन को स्टाइल किया है, जो ग्लैमरस लुक दे रहा है। यंग गर्ल्स कॉकटेल पार्टी में कर्ली हेयर स्टाइल के साथ गाउन को कैरी कर सकती हैं।
फ्लोरल और फ्लावर डिजाइन के गाउन आजकल ट्रेंड कर रहे हैं। एक्ट्रेस जैसा गाउन लंबी लड़कियां गॉर्जियस लुक लेने के लिए कैरी कर सकती हैं।
यह डिजाइनर पर्पल गाउन एक्ट्रेस पर बेहद शानदार लग रहा है। ऐसे गाउन के साथ आप डार्क बोल्ड मेकअप और स्ट्रेट हेयर स्टाइल को ट्राई करें।
यंग गर्ल्स एक्ट्रेस का यह वन शोल्डर स्लिट गाउन डिजाइन गाउन को पार्टी में एलिगेंट लुक लेने के लिए पहन सकती हैं। साथ ही, बोल्ड मेकअप और कर्ली हेयर स्टाइल आपके लुक को महफिल में स्पॉट लाइट बनाने का काम करेगा।
पार्टी में हॉट के साथ साथ सेसी लुक के लिए आप मुस्कान का यह गाउन लुक ट्राई कर सकती हैं, जो आपको महफिल में तारीफे बटोरने में मदद करेगा।
फंक्शन में साड़ी और लहंगे की जगह आप एक्ट्रेस के इन डिजाइनर गाउन से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@muskanbamne)