क्या गर्मियों में आपके बाल रूखे और बेजान होकर झड़ने लगते हैं? अगर हां, तो चिंता न करें। आज हम बताएंगे कि कैसे घर पर Ayurvedic Hair Oil को बनाया जा सकता है, जो आपके बालों को घने, मजबूत और चमकदार बना देगा।
बालों को मजबूत बनाने के लिए लिए 2 टेबल स्पून आंवला, 1 टेबल स्पून भृंगराज पाउडर, 1 टेबल स्पून मेथी दाने, 8 कड़ी पत्ते, 2 टेबल स्पून एलोवेरा जेल, 1 कप कोकोनट ऑयल, कैस्टर ऑयल, तिल का तेल और 5- 6 नीम की पत्तियां लीजिए।
एक बड़ी कढ़ाई लें और उसमें नारियल तेल, कैस्टर ऑयल और तिल का तेल डालकर धीमी आंच पर अच्छे से गर्म करें।
तेल को अच्छे से गर्म करने के बाद आप कढ़ाई में आंवला, भृंगराज पाउडर, मेथी दाने, करी पत्ता और नीम की पत्तियां डालें। फिर, दोबारा इन्हें अच्छे से उबले जब तक जड़ी बूटियों का कलर न आ जाए।
जब जड़ी बूटियां अच्छे से अपना रंग छोड़ दे, तब कढ़ाई में एलोवेरा जेल और प्याज के रस को मिलाए। लेकिन, फिर उसे करीब 5-10 मिनट तक उबाले।
जब सारी जड़ी बूटियां और अन्य चीजें अच्छे से पक जाए और रंग छोड़ दे। तब, आप तेल को छानकर एक कांच की बोतल में भरकर रख लें।
घर पर बनाए इस तेल को हफ्ते में लगाने से बालों की ग्रोथ में तेजी होगी, डैंड्रफ और खुजली में से आराम मिलेगा। साथ ही, बालों में नेचुरल चमक और जड़ों को अच्छा खासा पोषण मिलेगा।
आप आयुर्वेदिक हेयर ऑयल को हफ्ते में करीब 2 बार लगाएं और अच्छे से मालिश करें। आप बेहतर रिजल्ट के लिए तेल को रातभर लगाकर भी छोड़ सकते हैं, जिससे बालों को स्मूथ नेस भी मिलेगी।
फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik