Uric Acid बढ़ने पर शरीर क्या सिग्नल देता है?


By Farhan Khan25, Mar 2025 10:00 PMjagran.com

यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या  

यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन नाम के कंपाउंड के टूटने से बनता है। आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते लोग तेजी से शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं।

यूरिक एसिड बढ़ने पर नजर आते हैं ये लक्षण

आज हम आपको बताएंगे कि शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से बॉडी में कौन-से गंभीर लक्षण नजर आते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

चलने-फिरने में दर्द होना  

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिस व्यक्ति की बॉडी में यूरिक एसिड बढ़ने लगता है, उसे चलने-फिरने में काफी दर्द होता है। इस संकेत को नजरअंदाज न करें।

यूरिन का कलर चेंज होना

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि बॉडी में यूरिक एसिड बढ़ने से यूरिन का कलर चेंज होने लगता है।

पेशाब करते समय जलन होना  

यूरिन का कलर चेंज होने के साथ ही पेशाब करते समय जलन भी महसूस हो सकती है। इस लक्षण को हल्के में न लें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।  

जी मचलना

अगर आपका बिना किसी वजह से जी मचल रहा है और उल्टी जैसे हालात बन रहे हैं, तो यह बढ़ते यूरिक एसिड के लक्षणों में शुमार है।

रात में दर्द होना

रात के समय कभी-कभी दर्द होना आम बात है, लेकिन अगर यह समस्या आपके साथ लगातार बनी हुई है, तो ऐसे में आपको सतर्क होने की आवश्यकता है। यह बढ़ते यूरिक एसिड का ही एक लक्षण है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com