DASH डाइट एक स्वस्थ आहार योजना है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने और दिल के स्वास्थ्य में सुधार करने में बेहद मदद करती है। आइए जानते हैं इस DASH डाइट के रूटीन में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए।
क्या आप जानते हैं DASH डाइट में सबसे ज्यादा अनाज का सेवन किया जाता हैं। आप नाश्ते या खाने में अनाज से बनी चीजों को जरूर खाएं। आप होल-ग्रेन ब्रेड और ब्राउन राइस खा सकते हैं।
आप DASH डाइट में मांस और मछली को शामिल करें। यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद रहेगा।
DASH डाइट में आप तरह-तरह की हेल्दी सब्जियों का सेवन करें। आप खाने में पालक, ब्रोकली और गाजर का जरूर इस्तेमाल करें।
आप सेहत को बढ़िया रखने के साथ-साथ हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए फलों को डाइट में शामिल करें।
क्या आप जानते हैं लो-फैट डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे स्किम मिल्क, लो-फैट दही और पनीर का सेवन कर सकते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ हार्ट को दुरूस्त बनाने के लिए आप इन नट्स और बीज का सेवन करें। यह खाने में स्वादिष्ट होते हैं। साथ ही, बेहद बेहद फायदेमंद होते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर के साथ हार्ट के स्वास्थ्य को कंट्रोल करने के लिए आप इन चीजों को अपनी DASH डाइट में शामिल कर सकती हैं। हेल्थ से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva