प्रोटीन और फाइबर से भरपूर अरहर की दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए रामबाण इलाज है। आइए जानते हैं इसके 7 फायदे।
अरहर की दाल में मौजूद प्रोटीन शरीर को एनर्जी देता है और कमजोरी दूर करता है। आप भी डेली डाइट में शामिल जरूर करें।
अरहर की दाल दिल के मरीजों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर दिल को मजबूत रखते हैं।
अरहर की दाल में मौजूद आयरन ब्लड में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है, जिससे एनीमिया की समस्या का खतरा कम होता है।
अरहर दाल के नियमित सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियों से बचाव होता है। आप इसे रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं।
अरहर दाल में फोलेट और आयरन होता है जो मूड को बेहतर बनाता है और तनाव कम करता है। ऐसे में आपको भी इसका सेवन करना चाहिए।
अरहर की दाल में कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों को हेल्दी रखते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाते हैं।
अरहर दाल में फाइबर भरपूर होता है, जो पाचन की समस्या जैसे कब्ज और अपच से राहत दिलाता है।
इन परेशानी वाले लोगों को जरूर अरहर की दाल खाना चाहिए। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva