पेट में जलन होने पर खाएं ये 3 चीजें, तुरंत मिलेगा आराम


By Ashish Mishra03, Sep 2024 05:26 PMjagran.com

पेट में जलन

कई बार लोगों के पेट में जलन की समस्या होने लगती है। इससे बचने के लिए कई घरेलू चीजों को खा सकते हैं। आइए जानते हैं कि क्या खाने से पेट की जलन से छुटकारा मिलता है?

खानपान में बदलाव

कई बार डाइट में मसालेदार चीजों को शामिल करने से पेट में जलन की समस्या होने लगता है। इससे बचने के लिए डाइट में कई अच्छी चीजों को शामिल करना चाहिए।

इन चीजों का सेवन करें

पेट में जलन होने पर फायदेमंद वाली चीजों को खाना चाहिए। इससे जलन की समस्या दूर होने लगती है और जल्दी आराम मिलता है।

गुड़ का सेवन करें

पेट की जलन की समस्या होने पर गुड़ का सेवन करना चाहिए। यह एसिडिटी के रामबाण उपचार है। इसके लिए 10 ग्राम गुड़ खाना पर्याप्त है।

सौंफ खाएं

यह पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है। पेट में जलन होने पर सौंफ खाना चाहिए। इसे खाते ही जलन की समस्या दूर होने लगती है। यह कब्ज और गैस की परेशानी को भी दूर करने में मददगार है।

किशमिश का सेवन करें

रात में सोते समय 10 ग्राम किशमिश भिगोकर रख दें। इसे सुबह उठने के बाद का लें। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

पाचन को दुरुस्त रखना

इन चीजों का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है। इसके साथ ही, गैस और अपच जैसी परेशानी भी नहीं होती है।

एक्सरसाइज करें

अगर आप शरीर को फिट रखना चाहते हैं, तो रोजाना कम से कम 20-30 मिनट एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे पाचन दुरुस्त रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ