मसालेदार खाना खाने के बाद क्या खाना चाहिए?


By Ashish Mishra29, Apr 2024 02:30 PMjagran.com

मसालेदार चीजें खाना

अक्सर लोगों को मसालेदार चीजें पसंद होती हैं। इन चीजों को खाने से पाचन से जुड़ी भी सकती है। आइए जानते हैं कि मसालेदार खाने के बाद क्या खाना चाहिए?

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खानपान में बदलाव होने पर पाचन बिगड़ जाता है।

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए खाएं ये चीजें

गर्मी के मौसम में पाचन को दुरुस्त रखने के लिए मसालेदार चीजों को खाने के बाद ठंडी चीजों को खाना चाहिए। इससे पेट ठंडा रहता है।

छाछ पिएं

गर्मी के मौसम में मसालेदार चीजों को खाने से ठंडी छाछ का सेवन करना चाहिए। यह खाने को पचाने और पेट को ठंडा रखने में मदद करता है।

पुदीने का रस

इसकी तासीर ठंडी होती है। पेट की गर्मी को शांत करने लिए पुदीना का रस पीना चाहिए। इसके नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इसे पीने से पाचन दुरुस्त रहता है।

मीठा खाएं

मसालेदार चीजों को खाने के बाद मीठा खाना अच्छा माना जाता है। इसे खाने से एसिडिटी और पेट में जलन होने की समस्या कम होने लगती है।

दूध पिएं

अगर मसालेदार चीजों को खाने के बाद आपके पेट में जलन हो रही है, तो 1 गिलास ठंडा दूध पी लें। इससे तुरंत आराम मिलने लगता है।

सौंफ का पानी

पिएं मसालेदार चीजों को खाने के बाद पेट में जलन होने पर सौंफ का पानी पीना फायदेमंद होता है। यह पाचन को दुरुस्त रखने में मददगार है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाई जाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ