त्वचा पर निखार के लिए तुलसी का उपयोग कैसे करें?


By Ashish Mishra29, Apr 2024 12:28 PMjagran.com

त्वचा पर निखार

सभी लोग चाहते हैं कि उनकी त्वचा पर निखार बना रहे। इसके लिए फैस पैक का उपयोग करना चाहिए। आइए जानते हैं कि त्वचा पर निखार के लिए तुलसी का उपयोग कैसे करें?

स्किन केयर प्रोडक्ट्स

अक्सर लोग चेहरे पर निखार के लिए कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। इससे चेहरे को नुकसान भी हो सकता है।

चेहरे पर निखार के लिए तुलसी का उपयोग

तुलसी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल, और एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। यह स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।

तुलसी पाउडर और नींबू के रस का फेस पैक

2 चम्मच तुलसी के पाउडर में 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें। इसे चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धुल लें। इससे चेहरे पर निखार आने लगता है।

तुलसी और नीम का फेस पैक

2 चम्मच तुलसी पाउडर मे 2 चम्मच नीम का तेल मिलाएं। इसके बाद रात में चेहरे पर लगाकर सो जाएं। इसके बाद सुबह उठने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

तुलसी और शहद का फेस मास्क

10-15 तुलसी के पत्तों का पेस्ट बनाकर उसमें 1 चम्मच शहद मिला लें। इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाए रखें। इसे बाद चेहरे को धुल लें। ऐसा करने से चेहरा ग्लो करने लगता है।

तुलसी के साथ दही का उपयोग

08-10 तुलसी के पत्ते को पीसकर उसमें 1 चम्मच दही मिला लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे डेड सेल्स साफ होने लगती है।

मुंहासे की समस्या

तुलसी का इस तरह से उपयोग करने से मुंहासे की समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही एक्ने से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

चेहरे पर निखार के लिए लगाई जाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ