गर्मियों में छाछ शरीर को ठंडक के साथ ऊर्जा देती है। छाछ में इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में को डिहाइड्रेशन से बचाती है। आइए जानते हैं गर्मियों में किन चीजों को छाछ में मिलाकर पीना चाहिए।
गर्मियों में छाछ शरीर को ठंडक देता है। आप इसने जीरा मिलाकर पिएं। जीरे में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते है।
क्या आप जानते हैं छाछ और पुदीना शरीर को एनर्जी देते है। साथ ही, यह शरीर को डिटॉक्स, पहन में सुधार और ऊर्जा जैसे लाभ भी पहुंचते है। आप गर्मियों में इसका सेवन जरूर करें।
गर्मियों में आप छाछ में शहद मिलाकर पिएं। शहद में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण आपको बीमारियों से बचाएगा। साथ ही, यह दोनों चीजें आपके शरीर को ठंडक देंगी।
गर्मियों में आप छाछ में नींबू मिलाकर पी सकते है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन तंत्र में सुधार लाता है। साथ ही, यह ड्रिंक त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है।
गर्मियों में लू से बचने के लिए आप छाछ में काली मिर्च मिलकर पिएं। यह ड्रिंक आपको एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचाएगा।
क्या आप जानते हैं छाछ में हींग मिलाकर पीने से डायबिटीज और सिरदर्द जैसी बीमारियों में राहत मिलती है। साथ ही, यह ड्रिंक आपके वजन को घटाने में मदद करती है।
गर्मियों में आप सिंपल छाछ पीने की जगह इन चीजों को मिलाकर पी सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik