सनातन धर्म में विजया एकादशी का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करने से सालभर धन का भंडार भरा रहता है?
पंचांग के अनुसार, 24 फरवरी 2025 को विजया एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन पूजा-पाठ करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
पंचांग के अनुसार, विजया एकादशी तिथि की शुरुआत 23 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 55 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 24 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 44 मिनट पर होगा।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे विजया एकादशी पर दान करना शुभ होता है। इन चीजों का दान करने से सालभर किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
विजया एकादशी के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को धन दान करना चाहिए। इसके साथ ही, कपड़ों का भी दान कर सकते हैं। इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
विजया एकादशी पर काले तिल का दान करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। इसके अलावा, कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है।
विजया एकादशी पर चावल या अन्न का दान करना लाभकारी होता है। इससे दरिद्रता दूर होने लगती है और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
विजया एकादशी पर इन चीजों का दान करने से साधक की आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। इसके साथ ही, तरक्की के योग बनते हैं।
दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ