सनातन धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि निर्जला एकादशी को किन चीजों का दान करना चाहिए?
इस व्रत में जल ग्रहण करना वर्जित माना जाता है। इस बार निर्जला एकादशी का व्रत 18 जून को रखा जाएगा।
हिंदू धर्म में दान करने का विशेष महत्व है। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती है और व्यक्ति तरक्की करता है।
निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद दूध और दही का दान करना चाहिए। ऐसा करने से दुखों से छुटकारा मिलता है।
ज्येष्ठ माह अधिक गर्मी की वजह से पानी या जल से भरा घड़ा दान कर सकते हैं। ऐसा करना बेहद कल्याणकारी माना जाता है।
निर्जला एकादशी पर गरीबों और जरूरतमंद लोगों को धन का दान करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और जीवन में धन की कमी नहीं होती है।
निर्जला एकादशी पर अन्न दान करना लाभकारी होता है। इसके अलावा, फलों जैसे-खरबूज, तरबूज और आम का दान कर सकते हैं।
इन चीजों का दान करने से रुके कार्य होने लगते हैं और करियर के क्षेत्र में भी सफलता मिलती है।
साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ