हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है।
इस बार महाशिवरात्रि 8 मार्च को है। महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा के साथ- साथ कुछ चीजों का दान करना भी बहुत शुभ माना जाता है।
भक्तगण भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं, ऐसे में कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, इन चीजों का दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
महाशिवरात्रि के दिन दूध से बनी चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है, इससे शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।
इस दिन जरूरतमंद लोगों को कपड़ों और भोजन का दान करना चाहिए, इससे महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। ऐसा करने से धन लाभ होता है।
इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को जरूरी चीजों का दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
महाशिवरात्रि के दिन चांदी का शिवलिंग दान करना चाहिए, ऐसा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।
इस दिन तिल का दान करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं, ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है। ऐसा करने से सभी काम पूरे होते हैं।
महाशिवरात्रि का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, इस दिन कुछ चीजों का दान करने से बहुत लाभ मिलते हैं। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM