किचन में करें यह 1 छोटा सा काम, घर में रहेगी सदैव खुशहाली


By Farhan Khan04, Mar 2024 06:00 PMjagran.com

रसोईघर का महत्व

वास्तु शास्त्र में रसोई घर का अधिक महत्व है। खुशहाल जीवन जीने के लिए वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना चाहिए।

कपूर का प्रयोग

कपूर का अधिकतर प्रयोग पूजा के दौरान किया जाता है। इसके अलावा कपूर को रसोई घर में जलाने की सलाह दी जाती है।

सुख-समृद्धि का आगमन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध हो जाता है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

कपूर से जुड़े उपाय

ऐसे में आज हम आपको कपूर से संबंधित उपायों के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें।

मन होता है शांत

अगर आप रसोई घर में नियमित रूप से कपूर जलाते हैं, तो ऐसा करने से भोजन बनाते समय मन शांत और शुद्ध होता है।

सकारात्मक ऊर्जा का वास

इसके अलावा रसोई घर में कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

पांच तत्वों का संतुलन

जहां पांच तत्वों में संतुलन बना रहता है। वहां कभी भी वास्तु दोष नहीं होता है। जिसमें पृथ्वी, जल, अंतरिक्ष, अग्नि और वायु शामिल है। इन्हें काबू में रखने के लिए प्रत्येक दिन कपूर जलाने की राय दी जाती है।

पितृदोष से छुटकारा

कपूर को जलाने से पितृदोष से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा गाय के उपलों पर कपूर जलाने से घर की बुरी शक्तियों से मुक्ति मिलती है।

ऐसे में अपने घर में खुशनुमा माहौल बनाने के लिए किचन में कपूर जरूर जलाएं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com