कपूर के उपायों से दूर होंगी सारी परेशानियां


By Amrendra Kumar Yadav28, Feb 2024 04:40 PMjagran.com

ज्योतिष शास्त्र में कपूर का विशेष महत्व

ज्योतिष शास्त्र में कपूर का बहुत महत्व है, कपूर का इस्तेमाल किसी भी पूजा-पाठ में बहुत जरूरी होता है। कपूर के इस्तेमाल से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

नकारात्मक ऊर्जा से होती हैं कई परेशानियां

कई बार नकारात्मक ऊर्जा से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इससे शारीरिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ता है और आर्थिक रूप से भी कमजोरी होती है।

करें ये उपाय

ऐसे में कपूर के कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिनको करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

सुबह-शाम जलाएं

कपूर घर में रोजाना सुबह-शाम कपूर जलाएं, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

घर की करें सफाई

हालांकि ध्यान रहे कपूर जलाने से पहले घर की अच्छे से सफाई करें और सारा कचरा बाहर करें। ऐसा करने से घर का वातावरण शुद्ध और शांत होता है।

वास्तु दोष होता है दूर

कपूर के इस्तेमाल से घर का वास्तु दोष दूर होता है, इस उपाय को करने के लिए कपूर को एक कटोरी में लें और उस स्थान पर रखें जहां वास्तु दोष है। इस उपाय को कुछ दिनों तक करें, इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है।

बुरे सपनों से छुटकारा

अगर रात में बुरे सपने आते हैं तो कपू्र का यह उपाय बहुत लाभकारी साबित होगा, इसके लिए सोते समय तकिए के नीचे कपूर रख लें, बुरे सपनों से छुटकारा मिलेगा।

शनि दोष होता है दूर

कपूर के उपायों से शनि दोष से छुटकारा मिलता है, शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए शनिवार के दिन नहाने के पानी में कपूर और चमेली का तेल मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से शनि दोष दूर होता है।

कपूर से जुड़े इन उपायों को करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि आती है। ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM