इन छोटे बदलावों से दूर होगा पैसों का संकट


By Amrendra Kumar Yadav28, Feb 2024 01:25 PMjagran.com

वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं नियम

वास्तु शास्त्र में बहुत सारे नियम बताए गए हैं, इन नियमों को अपनाने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

लगता है वास्तु दोष

वहीं इन नियमों को नजरअंदाज वास्तु दोष लगता है, जिसके चलते धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर धन संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो वास्तु में बताए कुछ नियमों का पालन कर सकते हैं।

शाम में रोशनी करें

वास्तु के नियमों के मुताबिक, रोजाना शाम में घर में रोशनी की व्यवस्था करें, ऐसा कहा जाता है कि प्रत्येक कोने में प्रकाश की व्यवस्था करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

देवी-देवता करते हैं विचरण

ऐसा माना जाता है कि शाम में देवी-देवता इस लोक में विचरण करते हैं, इसलिए इस समय घर में प्रकाश की व्यवस्था जरूर करें।

पानी की टंकी में डालें चांदी का सिक्का

वास्तु के मुताबिक, सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए पानी की टंकी में चांदी का सिक्का डालें। यह करना बहुत शुभ माना जाता है।

शंख और कछुआ डालें

चांदी के सिक्के के अलावा पानी की टंकी में शंख और कछुआ भी डाल सकते हैं, इससे सुख-समृद्धि में विस्तार होता है।

उत्तर दिशा में रखें पिरामिड

उत्तर दिशा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, इस दिशा में पिरामिड रखना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

साफ-सफाई है बहुत जरूरी

घर में साफ-सफाई बहुत जरूरी है, साफ-सफाई रखने से तन और मन स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

वास्तु शास्त्र में बताए गए इन नियमों को अपनाकर जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है, वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरोंं के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM