माघ पूर्णिमा पर बेहद शुभ होता है इन 3 चीजों का दान, भरा रहता है धन का भंडार


By Ashish Mishra12, Feb 2025 06:00 AMjagran.com

माघ पूर्णिमा 2025

सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन स्नान-दान करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए?

माघ पूर्णिमा कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होते हैं।

माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 फरवरी को शाम 06 बजकर 55 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 फरवरी को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा।

धन का दान करें

माघ पूर्णिमा पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को धन दान करना चाहिए। ऐसा करने से सालभर किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही, तरक्की के योग बनते हैं।

वस्त्र का दान करें

माघ पूर्णिमा पर गरीबों को वस्त्र दान करना शुभ होता है। इससे जीवन में सुख समृद्धि आती है और धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।

तिल का दान करें

माघ पूर्णिमा पर तिल का दान करना बेहद लाभकारी माना जाता है। इसे दान करने से देवी-देवताओं और पितरों की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही, नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

माघ पूर्णिमा पर इन चीजों का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा, व्यापार में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलता है और धन लाभ होता है।

कार्य में मिलेगी सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो माघ पूर्णिमा पर इन चीजों का दान करें। इससे सफलता मिलने लगेगी और रुके हुए कार्य भी होंगे।

पढ़ते रहें

सालभर पड़ने वाले त्योहार के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ