गणेश जी की पूजा में जरूर चढ़ाएं ये 2 चीजें, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा


By Ashish Mishra11, Feb 2025 10:00 PMjagran.com

बुधवार का दिन

यह दिन गणेश जी को समर्पित रहता है। बुधवार को गणपति की पूजा करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि गणेश जी को क्या चढ़ाना चाहिए?

गणेश जी की पूजा करना

बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करना बेहद लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से साधक के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

गणेश जी को भोग लगाएं

गणपति की पूजा करते समय भोग लगाना शुभ होता है। इससे साधक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं

बुधवार को पूजा करते समय गणेश जी को दूर्वा अर्पित करना चाहिए। इससे व्यक्ति की मनोकामना पूरी और दीर्घायु की प्राप्ति होती है।

मोदक का भोग लगाएं

भगवान गणेश को मोदक बेहद पसंद है। पूजा करते समय गणपति को मोदक का भोग लगाने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

गृह क्लेश का सामना करने वाले लोगों को गणेश जी की पूजा करते समय इन चीजों को चढ़ाना चाहिए। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को गणेश जी को मोदक का भोग लगाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और तरक्की के योग बनते हैं।

कार्य में मिलती सफलता

अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो गणेश जी की पूजा करें। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलने लगती है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ