कार्तिक पूर्णिमा पर दान करें ये 3 चीजें, जीवनभर नहीं होगी पैसों की कमी


By Ashish Mishra14, Nov 2024 01:26 PMjagran.com

कार्तिक पूर्णिमा 2024

सनातन धर्म में कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करने से जीवन में पैसों की कमी नहीं होती है?

कार्तिक पूर्णिमा कब है?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की पूर्णिमा 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन दान करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है।

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट होगी। वहीं, इसका समापन 16 नवंबर को रात 02 बजकर 58 मिनट पर होगा।

इन चीजों का दान करें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे कार्तिक पूर्णिमा पर दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक जीवन में तरक्की करते हैं।

दूध का दान करें

कार्तिक पूर्णिमा पर दूध का दान करना शुभ होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में बरकत होती है और धन की कमी दूर होने लगती है।

अन्न का दान करें

कार्तिक पूर्णिमा पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न का दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति के मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है और जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

गुड़ का दान करें

कार्तिक पूर्णिमा पर गुड़ का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। इससे दरिद्रता दूर होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

कार्तिक पूर्णिमा पर इन चीजों का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा, धन से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है और कारोबार में भी लाभ होता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ