देव दीपावली पर किन जगहों पर दीपक जलाएं?


By Ashish Mishra14, Nov 2024 12:00 PMjagran.com

देव दीपावली 2024

सनातन धर्म में देव दीपावली का विशेष महत्व होता है। इस दौरान पूजा-पाठ करना शुभ होता है। आइए जानते हैं कि देव दीपावली पर किन जगहों पर दीपक जलाना चाहिए?

देव दीपावली कब है?

पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास में देव दीपावली 15 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन घर में दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

पूर्णिमा तिथि शुभ मुहूर्त

कार्तिक पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 15 नवंबर को सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 16 नवंबर को रात 02 बजकर 58 मिनट पर होगा। इसी दिन देव दीपावली मनाई जाती है।

देव दीपावली पूजा मुहूर्त

प्रदोष काल में शाम 5 बजकर 10 मिनट से शाम 7 बजकर 47 मिनट तक पूजा-पाठ करने का शुभ मुहूर्त रहेगा। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।

मंदिर में दीपक जलाएं

देव दीपावली पर घर के मंदिर में दीपक जलाना चाहिए। इसके अलावा, नदी के किनारे भी दीपक जलाना चाहिए। अगर नदी के पास नहीं जला पाते हैं, तो रसोई में जल के पास जला दें।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

देव दीपावली पर मुख्य द्वार के दोनों तरफ दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

देव दीपावली पर पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए। मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में आने वाली धन से जुड़ी समस्या दूर होती है।

दीपक जलाते समय पढ़ें मंत्र

देव दीपावली पर दीपक जलाते समय शुभं करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीप ज्योति नमोस्तुते मंत्र का जप करें।

पढ़ते रहें

घर में दीपक जलाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ