30 अप्रैल Akshaya Tritiya पर करें दान करें ये 3 चीजें, होगी सौभाग्य की प्राप्ति


By Ashish Mishra11, Apr 2025 12:12 PMjagran.com

Akshaya Tritiya 2025

इस पूजा-पाठ और स्नान-दान करना का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया पर किन चीजों का दान करना शुभ होता है?

अक्षय तृतीया कब है?

पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया तिथि की शुरुआत 29 अप्रैल को शाम 05 बजकर 31 मिनट से होगी। इसका समापन 30 अप्रैल को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट पर होगा।

इन चीजों का दान करें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे अक्षय तृतीया पर दान करना शुभ होता है। इससे साधक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

अन्न का दान करें

अक्षय तृतीया पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न, कपड़े और सोने की चीजों का दान करें। इससे साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं।

धन का दान करें

अक्षय तृतीया पर गरीबों या मंदिरों में धन का दान करना चाहिए। इससे हमेशा तिजोरी में धन रहता है और साधक जीवन में खूब तरक्की करता है।

खाने की चीजें दान करें

इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को दूध, दही, शक्कर और खीर का दान करें। इससे कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होने लगती है।

जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन

अक्षय तृतीया पर इन चीजों का दान करने से साधक के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

पढ़ते रहें

दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ