सनातन धर्म में हनुमान जन्मोत्सव का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं कि इस दिन शुभ योग में कौन से उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं।
चैत्र पूर्णिमा की शुरुआत 12 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 13 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा। इस दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है।
इस बार हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल यानी शनिवार के दिन पड़ रहा है, जिससे इसका महत्व बढ़ जाएगा। इस दिन उपाय करने से जीवन में तरक्की होती है।
57 साल बाद हनुमान जन्मोत्सव पर पंचग्रही योग बन रहा है। सूर्य, शनि और राहु से त्रियुति योग और शुक्र-बुध मिलकर पंचग्रही योग का निर्माण करेंगे।
इस बार हनुमान जन्मोत्सव शनिवार के दिन है। इस दिन सुंदरकांड का पाठ करने से शनि दोष दूर होगा। इसके साथ ही, कर्ज की समस्या भी दूर होगी।
हनुमान जन्मोत्सव के दिन सुबह स्नान करने के बाद लाल या पीले रंग के कपड़े पहनें। इसके बाद विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा करते समय बजरंगबली को लड्डू और तुलसी का भोग लगाएं। इससे साधक के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
पूजा-पाठ करने के नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ