सनातन धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। आइए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, इस बार देव उठनी एकादशी आज यानी 12 नवंबर को मनाई जा रही है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा बेहद शुभ होता है।
पंचांग के अनुसार, देवउठनी एकादशी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर शाम 06 बजकर 46 मिनट पर हो गई है। वहीं, इसका समापन 12 नवंबर को शाम 04 बजकर 04 मिनट पर होगा।
कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसका देवउठनी एकादशी पर दान करना शुभ होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
देवउठनी एकादशी पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को धन का दान करना चाहिए। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।
देवउठनी पर धान, गेहूं, मक्का, बाजरा और उड़द का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है और भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।
देवउठनी एकादशी पर गरीबों को पीले रंग के वस्त्र, केला, केसर और चने की दाल आदि का दान करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होने लगते हैं।
देवउठनी एकादशी पर इन चीजों का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और तिजोरी में धन की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ