बुधवार के दिन करें इन चीजों का दान, करियर में होंगे सफल


By Ashish Mishra05, Jun 2024 06:00 AMjagran.com

भगवान गणेश की पूजा करना

बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि बुधवार को किन चीजों का दान करने से करियर में सफलता मिलती है?

करियर में सफलता

कई लोगों को कठिन परिश्रम करने के बाद भी सफलता हासिल नहीं होती है। सफल होने के लिए बुधवार को कई चीजों का दान करना चाहिए।

दान करना

हिंदू धर्म में दान करने का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

मूंग दाल दान करना

करियर में सफलता पाने के लिए बुधवार के दिन मूंग दाल और सुहागिन महिलाओं को चूड़ी दान करना चाहिए।

दही का दान करें

कार्य में बाधा का सामना कर रहे लोगों को बुधवार के दिन दही का दान करना चाहिए। इससे सभी कार्यों में सफलता मिलती है।

जानवरों के लिए चीजें दान करें

बुधवार के दिन पशु-पक्षियों को खाने पीने की चीजें दान करना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति का आगमन होता है।

गाय को चारा खिलाएं

बुधवार के दिन गाय को चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। इसके साथ ही, ग्रह दोष से भी छुटकारा मिलता है।

मंत्र का जाप करना

बुधवार के दिन ‘श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्य कोटी समप्रभा निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा’ मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से करियर में सफलता मिलती है।

पढ़ते रहें

जीवन में सफल होने के लिए दान करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ