Gayatri Jayanti कब है? जानें शुभ मुहूर्त


By Amrendra Kumar Yadav04, Jun 2024 02:15 PMjagran.com

गायत्री जयंती

गायत्री जयंती का अत्यधिक महत्व है। हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गायत्री जयंती मनाई जाती है।

कब है गायत्री जयंती?

इस साल गायत्री जयंती 17 जून को मनाई जाएगी। मां गायत्री की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

गायत्री जयंती शुभ मुहूर्त

गायत्री जयंती का शुभ मुहूर्त 17 जून को सुबह 4 बजकर 43 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन 18 जून को सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

कैसे करें पूजा?

इस दिन सुबह जल्दी उठें और स्नानादि क्रियाओं से निवृत्त होकर सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके बाद गायत्री माता को जल अर्पित करें।

गायत्री मंत्र का जाप करें

इसके बाद गायत्री मंत्र का जाप करें। ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात् ||

लाल कपड़े पर बिछाकर गायत्री मां की पूजा करें

इसके बाद चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां गायत्री की प्रतिमा विराजमान करें। इसके बाद फल, फूल, अक्षत, चंदन आदि अर्पित करें।

घी का दीपक जलाएं

इसके बाद घी का दीपक जलाएं और मां गायत्री की आरती करें। मां गायत्री को मिठाई, फल का भोग लगाएं और प्रसाद वितरित करें।

दान का विशेष महत्व

इस दिन दान का अत्यधिक महत्व है, ऐसे में इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न और वस्त्रों का दान करना चाहिए।

गायत्री जयंती के दिन विधि-विधान से पूजा करें। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com