तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाने का सही समय क्या है?


By Ashish Mishra04, Jun 2024 01:35 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व होता है। इस पौधे की पूजा करने से धन की कमी दूर होती है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पौधे पर कब जल चढ़ाना चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। रोजाना इस पौधे की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और तरक्की के योग बनते हैं।

तुलसी पर जल चढ़ाएं

रोजाना स्नान करने के बाद विधि-विधान से तुलसी के पौधे की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान जल चढ़ाएं से सारी परेशानी दूर होने लगती है।

इस समय चढ़ाएं जल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्योदय से पहले तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से उत्तम फल मिलता है।

इस दिन जल न चढ़ाएं

शास्त्रों के अनुसार, एकादशी के दिन तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाना वर्जित माना जाता है। अगर आप जल चढ़ाते हैं, तो मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं।

इस दिशा में मुख करें

तुलसी के पौधे पर जल अर्पित करते समय मुख की दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए। जल चढ़ाते समय मुख पूर्व दिशा की तरफ करना शुभ होता है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

स्नान करने के बाद तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही, परिवार में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

दीपक जलाएं

रोजाना तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस दौरान घी का दीपक जलाना उत्तम माना जाता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ