शनि जयंती पर करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर इच्छा


By Ashish Mishra04, Jun 2024 12:46 PMjagran.com

शनि देव को प्रसन्न करना

कुडंली में शनि देव के मजबूत होने पर जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि शनि जयंती पर किन मंत्रों का जाप करने से इच्छा पूरी होती है?

शनि जयंती कब है?

ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है। इस साल शनि जयंती 06 जून को मनाई जाएगी।

मंत्र का जाप करना

शनि जयंती पर मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में आने वाली सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

सफल होने के लिए मंत्र

शनि जयंती पर अपराधसहस्त्राणि क्रियन्तेऽहर्निशं मया। दासोऽयमिति मां मत्वा क्षमस्व परमेश्वर।। गतं पापं गतं दु:खं गतं दारिद्रय मेव च। आगता: सुख-संपत्ति पुण्योऽहं तव दर्शनात्।। मंत्र का जाप करना चाहिए।

शनिदेव वैदिक मंत्र

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए ऊँ त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम। उर्वारुक मिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मा मृतात। मंत्र का जाप करें।

शनि देव के पौराणिक मंत्र

अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए शनि जयंती पर ऊँ श्रां श्रीं श्रूं शनैश्चाराय नमः मंत्र का जाप करें। इससे सारी इच्छाएं पूरी होने लगेंगी।

शनि दोष से छुटकारा

शनि जयंती पर इन मंत्रों का जाप करने से दोष दूर होने लगते हैं और व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आने लगती है।

गृह क्लेश से छुटकारा

अगर आपके घर में लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं, तो शनि देव की इन मंत्रों का जाप करें। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।

पढ़ते रहें

शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ