नवरात्र में कलश के पानी का क्या करना चाहिए?


By Ashish Mishra10, Oct 2024 10:00 PMjagran.com

कलश स्थापना करना

अक्सर लोग नवरात्र में व्रत के दौरान कलश स्थापना करते हैं। ऐसा करना बेहद शुभ होता है। आइए जानते हैं कि कलश के जल का क्या करना चाहिए?

कलश का पानी

कई बार लोग नवरात्र के समापन के बाद कलश के पानी को फेंक देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। इस पानी से उपाय करना बेहद फायदेमंद होता है।

कलश के पानी से क्या करें?

इस पानी से घर में छिड़काव करना बेहद फायदेमंद होता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है।

धन की कमी को दूर करना

आर्थिक तंगी का सामना कर रहे लोगों को घर में कलश के पानी का छिड़काव करना चाहिए। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

कार्यक्षेत्र की जगह पर छिड़काव करें

कलश के पानी से कार्यक्षेत्र वाली जगह पर छिड़काव करना चाहिए। इससे व्यापार में आ रही परेशानियां दूर होने लगती हैं और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

सौभाग्य की प्राप्ति

घर में कलश के पानी का छिड़काव करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, जीवन कारोबार में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

कलश विसर्जन कैसे करें?

पूजा-पाठ करने के बाद कलश विसर्जन करना जरूरी होता है। कलश उठाते समय ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र बोलना चाहिए।

नारियल का क्या करें?

कलश के ऊपर रखे नारियल को बहते जल में प्रवाहित कर सकते हैं। इसके अलावा, आप इसे प्रसाद के रूप में भी ग्रहण कर सकते हैं। इसे लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखने से धन लाभ होता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ में उपयोग होने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ