दशहरा 12 को है या 13? जानें सही तारीख


By Farhan Khan10, Oct 2024 01:43 PMjagran.com

दशहरा का पर्व

हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्र मनाया जाता है। इसके अगले दिन दशहरा मनाया जाता है।

बुराई पर अच्छाई की जीत

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व दशहरा देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर रावण दहन का आयोजन किया जाता है।

भगवान श्रीराम

इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। इस शुभ अवसर पर अयोध्या में विजयदशमी मनाई गई थी। इसके चलते भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है।

दशहरा 12 को है या 13 को?

आज हम आपको बताएंगे कि दशहरा 12 को है या 13 को? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें। ताकि आप निश्चिंत हो सकें।

दशमी तिथि

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्टूबर के दिन है। इस दिन सुबह 10 बजकर 59 मिनट से दशमी तिथि शुरू होगी।

12 अक्टूबर को दशहरा

इसके बाद 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगी। पंचांग के अनुसार, 12 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा।

विजय मुहूर्त

इस दिन विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से लेकर 02 बजकर 49 मिनट तक है।

पूजा हेतु शुभ समय

वहीं, पूजा हेतु शुभ समय दोपहर 01 बजकर 17 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 35 मिनट तक है।

पश्चिम बंगाल में 13 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com