शरीर को हेल्दी रखने के लिए कई आदतों का ध्यान रखना होता है, सोने से लेकर उठने तक इन आदतों का ध्यान रखना जरूरी होता है नहीं तो शरीर को दिक्कतें हो सकती हैं।
आप सुबह किस तरह उठते हैं यह आपको दिनभर एक्टिव रखने में मदद करता है, सुबह सही तरीके से उठने पर कमर दर्द समेत कई परेशानियां दूर होती हैं।
सभी जरह बाईं तरफ सोना उचित बताया गया है, इसके साथ ही उठते समय दाईं ओर से उठना चाहिए। दाहिनी तरफ से उठने पर सूर्य नाड़ी एक्टिव होती है और पाचन तंत्र सही रहता है।
सुबह उठकर हथेलियों को रगड़ना चाहिए, यह सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। ऐसा करने से नर्व्स सिस्टम जागृत होता है और शरीर एक्टिव होता है।
हथेलियों को रगड़कर आंखों पर रखना चाहिए, इससे शरीर एक्टिव हो जाता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
सुबह उठकर स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करें, इसे करने के लिए हाथों को ऊपर उठाकर आपस में जोड़कर दाहिनी और बाईं तरफ स्ट्रेचिंग करें, इससे शरीर की जकड़न दूर होती है और शरीर एक्टिव होता है।
कई लोगों को सुबह उठते ही कमर दर्द की शिकायत होती है, इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हाथों को बांधकर नीचे की ओर झुकें। इससे कमर दर्द की शिकायत दूर होती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com