हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद है अलसी के बीज


By Amrendra Kumar Yadav14, Dec 2023 09:00 PMjagran.com

बढ़ती उम्र में हड्डियां होती हैं कमजोर

बढ़ती उम्र में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, इसके अलावा पोषक तत्वों की कमी की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

अलसी है बेहद फायदेमंद

अलसी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, इसका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।

फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत है अलसी

अलसी में फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। इसके साथ ही इसमें मैंगनींज, फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस आदि पाए जाते हैं।

कई तरीकों से कर सकते हैं इस्तेमाल

इसका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है, इसका इस्तेमाल पाउडर के रूप में, इसके तेल के रूप में और इसके सीड्स को रोस्ट करके भी इसका सेवन किया जा सकता है।

फ्लैक्स सीड्स पाउडर से बनाएं लड्डू

फ्लैक्स सीड्स पाउडर से लड्डू बना सकते हैं, इसके अलावा रोटी बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। सलाद में भी पाउडर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

भुन लें अलसी के बीज

अलसी के बीज को भुुनकर स्नैक्स के रूप में भी इनका सेवन कर सकते हैं, इनके साथ अन्य सीड्स को भी भून सकते हैं।

अलसी का तेल

इसके साथ ही इसके तेल का इस्तेमाल कुकिंग के रूप में भी कर सकते हैं। इसका तेल बहुत फायदेमंद होता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com