पेट की चर्बी तेजी से घटाने के लिए क्या करें?


By Farhan Khan21, Aug 2024 12:44 PMjagran.com

वजन बढ़ना

आज की भागदौड़ भरी लाइफ और गलत खानपान की वजह से हर तीसरा व्यक्ति वजन बढ़ने की वजह से परेशान है।

पेट की चर्बी घटाने के लिए करें ये उपाय

अगर आप भी तेजी से पेट की चर्बी घटाना चाहते हैं, तो ये उपाय आपके काम आ सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में जानें।

हरी सब्जियां खाएं

वजन कम करने के लिए डाइट में हरी सब्जियां, फल अनाज और फलियां शामिल करें क्योंकि इनमें फैट कम और फाइबर ज्यादा होता है।

मिडियम स्पीड से चलें

वेट लॉस के लिए आप एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। एक्सरसाइज में आप रोजाना 30 मिनट तक मिडियम स्पीड से चल सकते हैं।

शुगर रिच फूड्स न खाएं

अगर आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इसके लिए केक, मिठाई, कैंडीज, पेस्ट्री आदि चीजों का सेवन कम से कम करें।

पर्याप्त नींद लें

कम सोने और अत्यधिक तनाव लेने से भी वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में रोजाना 6 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।

पानी पीते रहें

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो दिनभर में पानी पीते रहें। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और कुछ दिनों बाद शरीर पर असर भी पड़ेगा।

पोश्चर को सही रखें

अपने पोश्चर को सही रखें। पेट बाहर निकालकर ना खड़े हों और बैठते समय भी कमर को सीधा रखें। इससे भी वेट लॉस होता है।

ये टिप्स वेट लॉस के लिए असरदार साबित हो सकती है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com