खाना चबा-चबाकर क्यों खाना चाहिए? जानें


By Farhan Khan21, Aug 2024 11:46 AMjagran.com

खाना चबा-चबाकर खाना

आपने बड़े बुजुर्गों से अक्सर कहते सुना होगा कि खाना हमेशा चबा-चबाकर खाना चाहिए। खाने में कभी भी जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

खाना चबा-चबाकर क्यों खाएं?

आज हम आपको बताएंगे कि खाना चबा-चबाकर क्यों खाना चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

जल्दबाजी में खाना

जल्दबाजी में खाना खाने के कई नुकसान होते हैं, तो वहीं अगर आप चबाकर-चबाकर कर खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

छोटे-छोटे टुकड़ों में बदलना

खाना जितना ज्यादा चबाया जाता है, उतने ही छोटे-छोटे टुकड़े में बदल जाता है। कहा जाता है कि 32 बार भोजन चबाना चाहिए।

कब्ज और एसिडिटी में राहत

इसके चलते पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और आपको पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज और एसिडिटी आदि नहीं होती।

मिलते हैं जरूरी विटामिन और मिनरल्स

जब आप खाना सही तरह चबा-चबाकर खाते हैं, तो उसमें मौजूद जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स आपको बेहतर तरीके से मिल जाते हैं।  

इम्यूनिटी होती है स्ट्रांग

इससे न सिर्फ आपको ताकत मिलती है। बल्कि आपकी इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है और आप लंबे समय तक सेहतमंद रहते हैं।

वजन रहता है कंट्रोल

अगर आप खाना धीरे-धीरे और ज्यादा देर तक चबाकर खाते हैं, तो पेट जल्दी भर जाता है और वजन कंट्रोल में रहता है।

इन सभी समस्याओं में खाना चबा-चबाकर खाना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com