अक्सर लोग भगवान से दुआ करते हैं कि उनका नया साल अच्छा बीते। आइए जानते हैं कि नए साल पर भगवान शिव की कृपा पाने के लिए क्या करना चाहिए?
सोमवार को भगवान शिव का दिन माना जाता है। इस बार नया साल 1 जनवरी के दिन सोमवार है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
इस बार नए साल पर अमृत सिद्धि योग बन रहा है। इस दौरान भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से पूरे साल कृपा बनी रहती है।
भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए 1 जनवरी को मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से सालभर शिव की कृपा बनी रहती है।
भगवान शिव को सफेद वस्त्र बेहद पसंद होता है। नए साल पर सोमवार के दिन स्नान करने के बाद सफेद वस्त्र धारण करना चाहिए।
शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से सारी मनोकामना पूरी होने लगती है।
सनातन धर्म में दान करना शुभ माना जाता है। नए साल पर दूध, दही, सफेद वस्त्र और शक्कर दान करना चाहिए। इससे शिव जी प्रसन्न होते हैं।
नए साल पर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए धतुरा और बिल्व पत्र का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा घी, शक्कर और गेहूं का भी भोग लगा सकते हैं।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ