कुबेर देव को धन का देवता माना जाता है। जिन लोगों पर कुबेर देव की कृपा रहती है, उन्हें धन की कमी नहीं होती है। आइए जानते हैं कि कुबेर देव की कृपा पाने के लिए क्या करना चाहिए?
कई लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को धन के देवता कुबेर देव की पूजा करनी चाहिए। इससे तंगी से छुटकारा मिलने लगता है।
धन की कमी से बचने के लिए कुबेर देव की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान कई उपाय करने से कुबेर देव प्रसन्न होते हैं और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
वास्तु के अनुसार, घर में क्रासुला का पौधा लगाना चाहिए। इससे कुबेर देव की कृपा बनी रहती है और धन की कमी से छुटकारा मिलता है।
कुबेर देव की पूजा करते समय ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें। इससे धन प्राप्ति के योग बनते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को कुबेर देव की पूजा करते समय धनिया, कमलगट्टा, इत्र, सुपारी, लौंग, लाल पुष्प, इलायची, और दूर्वा चढ़ाएं।
वास्तु के अनुसार, घर में कुबेर यंत्र रखना शुभ होता है। इसे रखने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है और तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं।
कंगाली का सामना करने वाले लोगों को कुबेर देव की पूजा करनी चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और व्यापार में भी तरक्की होती है।
कुबेर देव की पूजा करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ