अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को पूजा-पाठ करना चाहिए। आइए जानते हैं कि धन प्राप्ति के लिए कौन से उपाय करने चाहिए?
कई लोगों के पास पैसों की तंगी रहती है। ऐसे लोगों को परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए रोजाना कई उपाय करने चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।
अगर आप भी आर्थिक कंगाली का सामना कर रहे हैं, तो शिवलिंग पर बेलपत्र और जल अर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति को कार्य में सफलता भी मिलती है।
धन की कमी दूर करने के लिए रोजाना भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही, शुक्रवार के दिन व्रत रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।
आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए तुलसी के पौधे की पूजा करनी चाहिए। इसके अलावा, शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए।
पूजा करते समय ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ मंत्र का जाप करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
धन संबंधी समस्याओं को दूर करने लिए ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके सूर्योदय के समय लक्ष्मी सूक्त और श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए। इससे धन लाभ होता है।
मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल बेहद प्रिय है। इसे चढ़ाने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं। इसके अलावा, व्यक्ति तरक्की करता है।
धन प्राप्ति के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ