गुरुवार को करेंगे ये काम, तो जीवन में आएगी खुशहाली


By Ashish Mishra19, Sep 2024 06:00 AMjagran.com

गुरुवार का दिन

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन कामों को करने से जीवन में खुशहाली आती है?

पूजा-पाठ करना

अक्सर लोग रोजाना स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करते हैं। ऐसा करने से जीवन में आने वाले संकट दूर होने लगते हैं और साधक को कई फायदे होते हैं।

गुरुवार को क्या करें?

कई काम ऐसे होते हैं, जिसे गुरुवार के दिन करना बेहद शुभ माना जाता है। इन कामों को करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आने लगती है।

सूर्य को जल दें

गुरुवार के दिन स्नान करने के बाद पीले वस्त्र पहनकर सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें। ऐसा करने से साधक की परेशानी दूर होती है।

विष्णु जी को हल्दी की गांठ अर्पित करें

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की मंदिर में जाकर 7 हल्दी की गांठ अर्पित करें। ऐसा करने से करियर और कारोबार में लाभ होता है और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

धन प्राप्ति के योग

भगवान विष्णु को नारियल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। इसे चढ़ाने के बाद लाल या पीले रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने धन लाभ के योग बनते हैं।

परिवार में सुख-समृद्धि

गुरुवार के दिन इन कामों को करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही, गृह क्लेश से भी छुटकारा मिलता है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को गुरुवार के दिन इन कामों को करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ