वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा का महत्व है। इन दिशाओं में वास्तु के नियमों के अनुसार समान रखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
आमतौर पर भवन निर्माण के दौरान वास्तु शास्त्र का ध्यान रखा जाता है। वहीं पालन न करने पर घर में अक्सर परेशानियां बनी रहती हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु के अनुसार अमीर होने के लिए बाथरूम में कौन-सी चीजें रखनी चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में जानें।
भूलकर भी बाथरूम में टूटी चप्पल न रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसा करने से बचें।
वास्तु के मुताबिक, नहाने के बाद बाथरूम में गीले कपड़े रखना उचित नहीं है। ऐसा करने से सूर्य दोष लग सकता है।
कुछ लोग बाथरूम की सजावट करने के लिए उसके आसपास पौधे रख देते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से वास्तु दोष बढ़ सकता है।
बाथरूम में भूलकर भी टूटा शीशा न लगाएं क्योंकि टूटा शीशा लगाने से घर में वास्तु दोष लगता है, जो आर्थिक तंगी का करण बनता है।
वास्तु के अनुसार बाथरूम में खाली बाल्टी रखना अशुभ होता है। यह दुर्भाग्य का कारण बनती है। घर में गरीबी आती है।
बाथरूम में इन चीजों को भूल से भी नहीं रखना चाहिए। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com