यह दिन सूर्य देव को समर्पित रहता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से सूर्य की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि रविवार के दिन क्या करने से धन लाभ होता है?
अगर आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है, तो आपको कार्य में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही, तरक्की रुक जाती है।
कई काम ऐसे होते हैं, जिसे रविवार के दिन करना बेहद शुभ होता है। इन कामों को करने से व्यक्ति की तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं और धन लाभ होता है।
रविवार को सुबह स्नान करने के बाद जल का अर्घ्य देना चाहिए। इस दौरान जल में लाल फूल, लाल रोली और काला तिल डालना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
रविवार को सुबह स्नान करने के बाद पूजा करते समय सूर्य चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं और कुंडली में सूर्य मजबूत होते हैं।
व्यक्ति को रविवार के दिन पूजा करते समय ॐ घृणि सूर्याय नमः या ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा मंत्र का जाप करना चाहिए।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो रविवार को सुबह इन कामों को जरूर करें। इससे कार्य में सफलता मिलने लगती है।
रविवार के दिन इन कामों क करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है। इसके साथ ही, कारोबार में भी लाभ होता है और जीवन में तरक्की के योग बनते हैं।
पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ