अक्सर लोग घर में पेड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं। इसे लगाने से आसपास का वातावरण शुद्ध रहता है। आइए जानते हैं कि कौन-सा पौधा लगाने से धन लाभ होता है?
घर मे पेड़-पौधों को लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष होने का खतरा बना रहता है।
कई पौधे ऐसे होते हैं, जिसे लगाने से धन की कमी नहीं होती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और क्लेश दूर होता है।
वास्तु के अनुसार, यह पौधा भगवान कुबेर को बेहद प्रिय है। इसे घर में लगाने से कुबेर देव की कृपा प्राप्त होती है और धन की समस्या से छुटकारा मिलता है।
वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में क्रासुला का पौधा लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाने से कुबेर देव प्रसन्न होते हैं और कंगाली दूर होती है।
क्रासुला पौधा लगाने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, परिवार के सदस्यों को धन लाभ होता है। और तरक्की के योग बनते हैं।
धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को घर में क्रासुला का पौधा लगाना चाहिए। इसे लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
वास्तु के अनुसार, घर में क्रासुला का पौधा लगाने से वास्तु दोष से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
घर में पेड़-पौधे लगाने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ