यह दिन सूर्य देव को समर्पित रहता है। रविवार को सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं। आइए जानते हैं कि रविवार को क्या करने से धन लाभ होता है?
रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करना शुभ होता है। ऐसा करने से साधक को मनचाही सफलता मिलती है और कार्य में आने वाली बाधा भी दूर होती है।
कई काम ऐसे होते हैं, जिसे रविवार के दिन करने से धन लाभ होता है। इसके साथ ही, व्यक्ति के जीवन में आने वाली कंगाली भी दूर होती है।
रविवार को सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ होता है। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
रविवार को सूर्य देव को जल अर्पित करते समय ओम सूर्याय नमः, ओम वासुदेवाय नमः, ओम आदित्य नमः मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
रविवार के दिन दरवाजे के दोनों तरफ घी का दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से सूर्य देव के साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। इससे पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।
रविवार के दिन गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है और सूर्य देव की कृपा बनी रहती है।
रविवार के दिन इन उपायों को करने से धन की कमी दूर होती है और आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
धन की कमी को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ